Uncategorized

महाराष्ट्र में दम घुटने से परिवार के 7 लोगों की मौत:मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल 

By Dinesh chourasiya

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कपड़े की दुकान में आग लगने से ऊपरी मंजिल पर रहने वाले एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। हादसा बुधवार सुबह 3 बजे हुआ।

आग लगने से इलाके में धुएं का बड़ा गुबार पैदा हो गया। जब आग लगी तो ऊपरी मंजिल पर लोग सो रहे थे। उन्हें नीचे आने का मौका ही नहीं मिला। नतीजतन सातों लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और उन्होंने आग पर काबू पाया।

इमारत में कुल 16 लोग थे, सात की जान गई
छत्रपति संभाजीनगर के पुलिस कमिश्नर मनोज लोहिया ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी उसमें कुल 16 लोग मौजूद थे। पहली मंजिल पर 7 लोग थे, तो दूसरी मंजिल पर 7 लोग और तीसरी मंजिल पर 2 लोग थे। इसमें पहली मंजिल पर मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई है। शवों को अस्पताल भेज दिया गया है। उनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।

Related Articles

Back to top button