Uncategorized

भिलाई में टैंकर में आग लगने से फैक्ट्रियों में विस्फोट, इंडस्ट्रियल एरिया को कराया गया खाली, टैंकर में शार्ट-सर्किट से फैली आग फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने कि कोशिश कर रही है 

By Dinesh chourasiya

आग को दूर से देखते हुए लोग - Dainik Bhaskar

 भिलाई के छावनी लाइट इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि एक केमिकल फैक्ट्री भी चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में विस्फोट हो रहे हैं। इंडस्ट्रियल एरिया को खाली कराया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक एक केमिकल से भरा ट्रैंकर सिसकॉल यूनिट 2 एसीसी चौक के पास पहुंचा था। शाम 6 बजे के करीब अचानक वो एक हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। तार में हुई स्पार्किंग के चलते टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते टैंकर आग के गोले में बदल गया। उसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही है।

टैंकर की आग पहुंची कैमिकल फैक्ट्री तक

डेढ़ घंटे देर से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

सूचना मिलते ही छावनी और जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को फोन कर बुलाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगभग डेढ़ घंटे देर वहां पहुंची। इससे आग टैंकर से बढ़कर उसके बगल से स्थित केमिकल फैक्ट्री में पहुंच गई। बताया जा रहा है कि आग को देख टैंकर का ड्राइवर वहां से भाग गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में आग पहुंचने से वहां बड़े-बड़े विस्फोट हो रहे हैं। पुलिस ने कई किलोमीटर के एरिया को लोगों से खाली करा दिया है। खबर लिखे जाने तक कई दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है। सांसद विजय बघेल सहित  जिला प्रशासन  के अधकारी  घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं

Related Articles

Back to top button