भिलाई के खुर्सीपार में फेमस गांजा तस्कर दुर्गा अम्मा– 9 किलो गांजा के साथ दबोची गई साथ में दो आरोपी और पुलिस के हत्थे चढ़े पुलिस ने आरोपियों से 09 किलो 500 ग्राम गांजा, ₹12,100 रूपये मोबाइल सहित कुल ₹5,19,100 की जप्ती की
By Dinesh chourasiya










थाना खुर्शीपार क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 12.04.2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि बालाजी नगर श्री राम मंदिर के पास स्थित एक मकान में उड़ीसा से आए व्यक्तियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा लाकर बिक्री हेतु रखा गया है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी कर पूछताछ एवं तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपीगण के कब्जे से कुल 09 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, नगदी रकम ₹12,100/- एवं 02 नग मोबाइल जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उड़ीसा से गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर विक्रय करना स्वीकार किया गया।




मामले में अपराध क्रमांक 134/2026 धारा 20(बी), 27 NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
▪️ आरोपी का नाम :
1. नवीन राना, उम्र 26 वर्ष, निवासी चिंचेड, थाना तूसरा, जिला बलांगीर (उड़ीसा)
2. प्रमोद राणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी चिंचेड, थाना तूसरा, जिला बलांगीर (उड़ीसा)
3. दुर्गा अम्मा, उम्र 65 वर्ष, निवासी बालाजी नगर, खुर्शीपार, दुर्ग
▪️ जप्त
1. अवैध मादक पदार्थ गांजा – 09 किलो 500 ग्राम (कीमती लगभग ₹4,75,000/-)
2. नगदी रकम – ₹12,100/-
3. 02 नग मोबाइल (कीमती ₹32,000/-)
कुल जुमला कीमती ₹5,19,100/-







