Uncategorized
CG में मौत बनकर दौड़ी पुलिस की स्कॉर्पियो वाहन ! नशे में धुत वाहन चालक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, पति-पत्नी गंभीर, रूप से घायल
By Dinesh chourasiya

मिली जानकारी के अनुसार, 26 मार्च की शाम लगभग 4 बजे लोरमी थाना क्षेत्र के डिंडोल गांव में बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने रौंद दिया. घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. उसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल दंपत्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. वहीं ठोकर मारकर कर्मी मौके से वाहन लेकर फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पुलिस वाहन चालक सहित अन्य घटना के वक्त शराब के नशे में धुत थे. ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की लेकिन मौके से वाहन लेकर चालक समेत अन्य भाग निकले. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
देखिये वीडियो-




