Uncategorized

CG के बस्तर में हो सकती है PM मोदी की सभा:3 अप्रैल के बाद शाह, नड्डा, राजनाथ की रैली की तैयारी; राहुल-प्रियंका भी आएंगे

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में होली की खुमारी खत्म होने के बाद लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में नई तेजी आने वाली है। राजनीतिक दलों के बड़े नेता जल्द ही छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के साथ ही कांग्रेस के लिए राहुल और प्रियंका गांधी के भी छत्तीसगढ़ आने की खबरें हैं

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी ने अपने बड़े नेताओं के नाम तय कर लिए हैं, जिनका दौरा छत्तीसगढ़ में हो सकता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 3 अप्रैल के बाद इन बड़े नेताओं के शेड्यूल जारी हो सकते हैं। इसके बाद बैक-टु-बैक सभाओं का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी जिन्हें छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी कर रही है, उनमें सबसे पहला नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं।

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल में बनाने ये राष्ट्रीय नेता उतरेंगे मैदान में।

कांग्रेस ने नहीं की है 4 सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा

कांग्रेस भी छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीटें जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है। हालांकि नामांकन की तारीखें आने के बाद भी 4 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कांग्रेस नहीं कर पाई है। कांग्रेस से भी बड़े नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। अप्रैल के दूसरे सप्ताह शेड्यूल जारी हो सकता है।

बस्तर में सबसे पहले मोदी की सभा की तैयारी है।

कांग्रेस ने अब तक 7 प्रत्याशियों का ऐलान किया

लोकसभा सीट उम्मीदवार का नाम
जांजगीर-चांपा शिवकुमार डहरिया
कोरबा ज्योत्सना महंत
राजनांदगांव भूपेश बघेल
दुर्ग राजेन्द्र साहू
रायपुर विकास उपाध्याय
महासमुंद ताम्रध्वज साहू
बस्तर कवासी लखमा

7 सीटों पर मुकाबले की तस्वीर साफ

चेहरा मोदी, इसीलिए चुनाव से पहले गारंटियों पर फोकस रहा

भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य 11 की 11 सीटें हासिल करना है। हर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे चुनाव प्रचार में मुख्य चेहरा पीएम नरेंद्र मोदी हैं, ताकी देश भर में बन रहे माहौल का फायदा छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर भी मिल सके। प्रदेश सरकार ने आचार संहिता से पहले कई गारंटियां पूरी की।

इनमें महतारी वंदन योजना, किसानों को बोनस, समर्थन मूल्य की बची हुई राशि जारी करना जैसी गारंटियां शामिल हैं। इन कामों से छत्तीसगढ़ के वोटर के मन में कमल खिलाने की कोशिश बीजेपी कर रही है।

Related Articles

Back to top button