भिलाई में नशे में धुत बाइक सवार ने तोड़ा कार का शीशा विरोध करने पर मां और बेटे को पीटा, CCTV खंगाल रही पुलिस
By Dinesh chourasiya

भिलाई में नशे में धुत दो युवकों ने पत्थर मारकर एक कार का कांच फोड़ दिया। जब कार चालक ने इसका विरोध किया, तो उन लोगों ने बाइक रोककर युवक और उसकी मां की जमकर धुनाई कर दी। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है
जानकारी के मुताबिक, कैलाश नगर निवासी विवेक मिश्रा ने बताया कि फेब्रिकेशन इंडस्ट्री में काम करता हूं। होलिका दहन के दिन 24 मार्च को वो अपनी मां के साथ कार CG 07 BL 6481 से होली का सामान खरीदने के लिए पॉवर हाउस मार्केट जा रहा था। शाम 5.30 बजे वो जैसे ही गौरव पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तो बाइक में सवार दो लड़के आ गए और कार के आगे आगे चलने लगे।







विवेक ने हार्न बचाकर उनसे पास मांगा, लेकिन वो साइड नहीं दे रहा था। विवेक ने जब गाड़ी की स्पीड तेज कर कार को निकाला तो पीछे बैठा युवक अपने हाथ में पत्थर पकड़ा था। उसने उस पत्थर को कार के विंडो ग्लास में मारा। इससे कांच टूट गया।
विवेक ने कार रोकर इसका विरोध किया तो उन लड़कों ने विवेक से गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब विवेक की मां ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसकी मां को भी बुरी तरह मारा।
मां-बेटे को आई चोट




मनचलों की मारपीट से विवेक के चेहरे, नाक और गले में चोट आई है। वहीं, उसकी मां को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों का मुलाहिजा कराने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए घटना स्थल और आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।




