CG में 2 साल की बच्ची से रेप:कांकेर में नाबालिग लड़के ने किया दुष्कर्म, मासूम के रोने पर नग्न हालत में भागा
By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 2 साल की बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के रोने पर आरोपी नग्न हालत में मौके से भाग निकला। पूरा मामला दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र का है।
दुर्गुकोंदल थाना प्रभारी योगेश कुमार सोनी ने बताया कि 23 मार्च शनिवार शाम की वारदात है। बच्ची की मां शाम को घर की बाड़ी में बर्तन धो रही थी। इसी दौरान आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।







नग्न स्थिति में भाग रहा था आरोपी
पुलिस ने बताया कि बच्ची के रोने पर उसकी मां घर में आई तो नाबालिग आरोपी नग्न स्थिति में भाग रहा था। बच्ची के भी शरीर पर कपड़े नहीं थे। इसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी।
नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया




परिजनों ने बच्ची से रेप की घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित बच्ची की मां के शिकायत पर 24 मार्च रविवार को नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया है।
आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया
पुलिस ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले नाबालिग को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




