Uncategorized

राजधानी में रफ्तार का कहर जारी तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को पीछे से मारी जोरदार ठोकर, सवार दो युवकों की मौके पर मौत 

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर।  : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो लोगों को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे स्कूटी सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना आरंग थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना आरंग के पारागांव में नदीपुल के ऊपर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने स्कूटी को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी, टक्कर लगने से दोनों स्कूटी सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल पहुंचाया है, वहीं ट्रक को पकड़ कर थाना लया गया है। घटना करीबन 11.45 बजे की है। बताया जा रहा है कि ट्रक महासमुंद से रायपुर की ओर जा रही थी। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button