दुर्ग में बोलेरो से कुचलकर ट्रक हेल्पर की हत्या:दुर्ग में पहले रॉन्ग साइड से मारी टक्कर, फिर विवाद के बाद गाड़ी चढ़ाकर भाग निकले आरोपी दुर्ग पुलिस आरोपियों को दबोचा भेजा जेल
By Dinesh chourasiya







ट्रक ड्राइवर बलकार सिंह ने बताया कि कामठी रोड नागपुर महाराष्ट्र निवासी बलकार सिंह ट्रक चलाता है। वह अपने हेल्पर टी उर्फ गणेश दुबे के साथ रायगढ़ से सरिया लोडकर 14 मार्च को नागपुर के लिए निकले थे।
रॉन्ग साइड से आकर ट्रक को ठोकर मारी
बलकार सिंह ने बताया कि सिमगा से बेमेतरा होते हुए 15 मार्च को देवकर से ठेलका ढाबा के पास पहुंचे थे, तभी बोलेरो ने रॉन्ग साइड से आकर ट्रक को ठोकर मार दी। टक्कर के बाद जब ट्रक हेल्पर गाड़ी में हुए नुकसान को देखने के लिए नीचे उतरा तो उसे बोलेरो से रौंद दिया।





गणेश दुबे को कुचलकर मार डाला
ट्रक ड्राइवर ने बताया कि हेल्पर गणेश दुबे आरोपियों से बातचीत कर रहा था, तभी आरोपी आक्रोशित हो गए और पहले अपनी गाड़ी को रिवर्स किया और उसके बाद तेजी से आगे बढ़ाते हुए गणेश दुबे को कुचलकर मार डाला।
ट्रक चालक की सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस
ट्रक चालक बलकार सिंह ने आरोपियों की गाड़ी का नंबर (CG-07 AT 3002) देख लिया था। उसने डायल 112 को इसकी इसकी जानकारी दी। धमधा पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

गाड़ी गड्ढे में फंसी और पकड़े गए आरोपी
गाड़ी की पंजीयन नंबर के आधार पर आरोपी चालक विवेक जंघेल (23) और जसवंत जंघेल (19) की पहचान हो गई। आरोपी घटना के बाद देर रात जालबांधा की ओर भाग ही रहे थे। हड़बड़ी में एक मोड़ पर उनकी गाड़ी गढ्ढे में फंस गई, जो निकल ही नहीं पाई। आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गए थे, जिन्हें पुलिस ने रविवार शाम गिरफ्तार किया है।
कोर्ट ने आरोपियों को भेजा जेल
धमधा थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी बेमेतरा जिले के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।




