Uncategorized

CG में तू मेरी नही हो सकती  तो मैं तुझे और किसी का भी नही होने दुंगा  गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट फिर खुद को भी मौत के हवाले किया  एक सच्चे आशिक की दर्दनाक मौत की कहानी

By Dinesh chourasiya

 

 

: सूरजपुर। सूरजपुर के दोहरे हत्याकांड मामले में एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है। जहां पुलिस इसे दोहरा हत्याकांड मानकर आरोपियों की तलाश कर रही थी। लेकिन एक वाट्सएप्प मैसेज ने पूरे मामले की दिशा ही बदल दी और मामले का पर्दाफाश कर दिया।

दरअसल कल कुम्दा नर्सरी में एक प्रेमी जोड़े का शव मिला था। दोनों के गले में धारदार हथियार से वार के निशान थे, जिसके बाद पुलिस इस मामले को हत्या मानकर जांच कर रही थी। पुलिस की जांच में पता चला की मृतक शिवम व पूजा के बीच पिछले एक वर्ष से अफेयर चल रहा था। जबकि पूजा की शादी कहीं और तय हो गई थी।

इसी से नाराज़ युवक ने युवती को मिलने कुम्दा नर्सरी में बुलाया। जहां पूजा ने युवक से शादी से इनकार कर दिया। जिससे नाराज होकर शिवम ने पहले पूजा की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। फिर ब्लेड से उसके गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद खुद भी गले पर ब्लेड से वार कर फांसी पर झूल गया। जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं जांच के दाैरान पुलिस ने मृतक शिवम के मोबाइल फ़ोन का डाटा खंगाला। तब पता चला की घटना से पहले मृतक ने अपने दोस्त गोलू को व्हाट्स पर मैसेज कर कर बताया था कि मेरी गाड़ी इस जगह खड़ी है और हम लोग मरने जा रहे हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक के दोस्त से पूछताछ की जिससे पूरा मामला साफ़ हो गया। फिलहाल पुलिस ने मृतक पर ही हत्या का मामला दर्ज कर मामले का खुलासा कर दिया।

Related Articles

Back to top button