Uncategorized

CG BIG BREAKING: मेकाहारा अस्पताल में कर्मचारियों का हड़ताल, जानें वजह

By Dinesh chourasiya

रायपुर। : छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के मेकाहारा में कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं कर्मचारियों का कहना है कि बिना जानकारी दिए ठेका कर्मचारियों की छटनी की जा रही है। कुछ कर्मचारियों को दैनिक वेतन की श्रेणी में डाला गया है जबकि वह 8 से 10 साल से यहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

 

आपको बता दें की बड़ी संख्या में कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं और प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं। कर्मचारियों ने प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे खाकर अधिकारियों ने कुछ कर्मचारियों को दैनिक वेतन में डाला। जो सिर्फ तीन से चार महीने ही काम कर रहे है जबकि हमें लगभग 10 साल से ज्यादा हो गए हैं उसके बावजूद हमें दैनिक वेतन की श्रेणी में नहीं रखा गया है। क्यूंकि हमारी सुनवाई कोई नहीं करता। न हमें किसी प्रकार की जानकारी दी गई।जिसके कारण हम हड़ताल कर रहे है अगर उचित कारवाही नही की जाति तो और ऊर्ग आंदोलन करने पर हम मजबूर हो जाएंगे।।

Related Articles

Back to top button