Uncategorized

दुर्ग जिले में चोरो ने घर दरवाजा तोड कर घर में रखा 2.5 लाख कैश और ज्वेलरी पार किए  सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक किसान के घर में ढाई लाख रुपए नगद और ज्वेलरी की चोरी हुई है। पिता अपने बच्चों से मिलने भिलाई गए थे, तभी घर में अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला जामगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बड़े पारा ग्राम किकिरमेटा निवासी रविप्रकाश निर्मल (43) खेती किसानी का काम करते हैं। पत्नी के साथ फैन्सी दुकान का भी संचालन करते हैं। उनके बच्चे भिलाई-3 में रहकर पढ़ाई करते हैं। दोनों बच्चों से मिलने 8 मार्च को भिलाई गए थे।

अलमारी तोड़कर पैसे और गहने उड़ाए

भिलाई में 2 दिन रुकने के बाद 10 मार्च की रात 8.30 बजे वापस अपने गांव किकिरमेटा पहुंचे, तो घर के सामने के दरवाजा का ताला टूटा दिखा। अलमारी का ताला तोड़कर 2 लाख 65 हजार रुपए नकद और एक जोड़ी सोने का बाली गायब था। 2 लाख 78 हजार 500 रुपए चोरी होने का अनुमान है। घटना की सूचना दूसरे दिन थाने में दी गई।

धान और मनिहारी बेचकर गहने के लिए जुटाए थे पैसे

रवि प्रकाश निर्मल में हाल ही में धान बेचा था। जिसके पैसे खाते में आए थे। बेल्हारी गांव में बैंक से 2.20 लाख रुपए निकालकर गहने लेने के लिए रखा था। साथ ही मनिहारी दुकान में सामान बेचकर भी जो पैसे इकट्ठा हुए थे, सबको एक लाल पोटली में अलमारी में रख बच्चों से मिलने चले गए थे।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जामगांव टीआई अंबिका प्रसाद ध्रुव का कहना है कि सूचना पर हमने घटनास्थल देखा, तो ऐसा लग रहा है कि किसी ने दीवार फांदकर वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button