Uncategorized

भिलाई जिला युवा कांग्रेस के द्वारा सेक्टर छह बेरोजगार चौक में भाजपा को सदबुद्धि , सुविचार व संस्कार देने हेतु ईश्वर से प्राथना व हवन किया गया

By Dinesh chourasiya

 

 

 

विधायक देवेन्द्र यादव के छवि को धूमिल करने के इरादे से एक आपत्तिजनक वीडियो किसी समुदाय विशेष के द्वारा विधानसभा चुनाव से पूर्व फैलाया जा रहा था जिसकी लिखित शिकायत विधायक के प्रतिनिधि द्वारा पुलिस अधीक्षक से की गई थी और साथ ही कुछ दिन पूर्व विधानसभा के सत्र चलते समय माननीय विधायक देवेन्द्र यादव जी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच की मांग की गई थी। परंतु विगत दो दिन पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक जी का पुतला जलाया गया और उनकी छवि को धूमिल करने हेतु वीडियो पर झूठी अफवा फैलाया जा रहा था जिसके विरोध में युवा कांग्रेस के द्वारा भाजपा को सदबुद्धि,सुविचार व संस्कार देने हेतु ईश्वर से प्राथना की साथ हवन किया गया|| मुख्य रूप से प्रदेश सचिव मनीष तिवारी जी, जिला अध्यक्ष विभोर दुर्गाकर, विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, पलाश लीमेश,जिला उपाध्यक्ष शोएब मोहम्मद , जिला महासचिव भाष्कर दुबे,एकांत साहू,सतनाम ,अशफाक अंसारी,नदीम खान,लकी साहू,शुभम सिंह ,युवा साथी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button