
भिलाई| बीएसपी के मेनगेट के पास जुआ खेलते 6 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। सूचना पर यह कार्रवाई की गई। आरोपियों में आरोपियों में मनोज सिंह, राहुल प्रसाद साहू, तरसेन सिंह, गुरमीत सिंह, दीपक कुमार, कृष्णा अडकने शामिल हैं। आरोपी खुर्सीपार, छावनी और सुपेला क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों को बाद में मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। बता दें कि प्लांट के अंदर लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले दिनों प्लांट के अंदर चाकू की नोंक पर मोबाइल छीनने की भी घटना हो चुकी है। इसके बाद से सुरक्षा बढ़ा दी गई है।











