Uncategorized

यात्रीगण कृपया ध्यान दे दुर्ग से छपरा सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन कल से अपने निर्धारित समय से चलेगी

By Dinesh chourasiya

बतादें रेलवे प्रशासन ने सारनाथ एक्सप्रेस को दो दिसंबर से 29 फरवरी तक अलग-अलग तारीख में रद कर रखा था। सारनाथ एक्सप्रेस के रद होने की वजह से प्रयागराज, वाराणसी और छपरा जाने वाले यात्रियों को पिछले तीन महीने से काफी परेशानी का सामान करने के साथ दूसरे ट्रेनों से जाने को मजबूर होना पड़ रहा था

वहीं उत्तर भारत जाने वाले इस मुख्य ट्रेन के नियमित ना चलने के कारण यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलना भी मुश्किल हो गया था। रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक छपरा से दुर्ग आने वाली सारनाथ एक्सप्रेस गुरुवार से अब नियमित फिर से अपनी पटरी पर दौड़ने लगेगी। ठीक इसी तरह दुर्ग से चलकर छपरा जाने वाली दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 29 फरवरी को रद रहेगी और एक मार्च से नियमित चलेगी।

Related Articles

Back to top button