Uncategorized

CG धमतरी में : मालिक ने कहा – दिन भर कुछ काम नहीं करते हो, तो गुस्साए नोकर ने मालिक को उतारा मौत के घाट 

By Dinesh chourasiya

 

 

धमतरी।  : जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ मामूली बात पर गुस्साए युवक ने मालिक की चाकू घोंपकर उसकी जान ले ली और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला केरेगांव थाना इलाके के फूडहर धाप गांव की बताई जा रही है, जहां बीते रात तकरीबन 8 बजे खेत में धान की फसल की रखवाली कर रहे युवक तेजेश्वर महार को मृतक रामसम्मुख नेताम खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचा था, इस दौरान देखा कि तेजेश्वर शराब के नशे में धुत है। इतना देखकर मृतक आरोपी को समझाने लगा कि इतना शराब क्यों पीते हो, दिन भर कुछ काम नहीं करते हो.. और फिर वहीं कुर्सी में बैठकर पानी पीने लगा उसी दौरान गुस्साए युवक तेजेश्वर महार ने सब्जी काटने वाले लोहे के चाकू से रामसम्मुख नेताम के सीने में हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

इधर वारदात के बाद आरोपी तेजेश्वर तुर्रे (महार) मौके से फरार हो गया था, जिसके विरुद्ध थाना केरेगांव में धारा 302 भादवि० के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, वहीं थाना प्रभारी द्वारा आरोपी के तलाश के लिए टीम बनाकर भेजा गया, उसी दौरान धमतरी की तरफ भाग रहे आरोपी तेजेश्वर को घेरा बंदी कर हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया वहीं पुलिस आरोपी को हिरासत में लिया जाकर कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी केरेगांव सउनि. प्रदीप सिंह, प्रआर.कांति लाल साहू, राजकुमार सोनी, डिकेश सिन्हा, विनोद नेताम, आर. गणेश नेताम, जितेंद्र ठाकुर, मयाराम,शक्ति सिंह सोरी, चालक रमेश सोनबेर का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button