Uncategorized

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सेक्टर एरिया एवं सूर्या माल क्षेत्र में यातायात नियमों का उलंघन करते 15 मोडिफाई सायलेसर वाहनों पर की गई कार्यवाही।*_ क्रेन से उठा कर वाहनों को जप्त कर यातायात कार्यालय लाया गया।*_ जप्त वाहन का सायलेंसर निकालकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।*_

By Dinesh chourasiya

 

 

 

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा कल दिनांक को यातायात जोन सिविक सेन्टर भिलाई के द्वारा सेक्टर एरिया मे एवं सूर्या मॉल क्षेत्र में मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर लापरवाही पूरक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई जिसमें कुल 15 वाहनों को जप्त कर चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत कार्यवाही करते हुए मोडिफाई सायलेंसर को कार्यवाही स्थल पर निकालकर जप्त किया गया और ऐसे वाहन चालको को भविष्य में ऐसी गलती न करने हेतु समझाईस दी गई। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आगे लगातार ऐसे वाहन चालकों पर कार्यवाही की जायेगी।

*अपीलः-* यातायात पुलिस दुर्ग समस्त परिजन से अपील करती है कि वे अपने बच्चो का ध्यान रखे और उन्हें समझाईस दे कि वाहन में मोडिफाई सायलेंसर न लगाये, लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार वाहन चालन कर न करे एवं बिना हेलमेट दो पहिया वाहन न चलाये और नियंत्रित गति में वाहन चलाये।

Related Articles

Back to top button