Uncategorized

दुर्ग में चलती बाइक की सीट पर खड़े होकर स्टंट कराना युवक को पड़ा भारी, दुर्ग पुलिस ने पकड़कर युवक काटा 6 हजार रुपए चालान   माफी मांगा , बोला- कभी नहीं करूंगा ऐसी गलती 

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले में चलती बाइक की सीट पर खड़े होकर स्टंट करना युवक पर भारी पड़ गया। पुलिस ने 6 हजार का फाइन लगाकर युवक से माफी मंगवाई है। रविवार को युवक का वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें वह युवाओं से अपील कर रहा है कि इस तरह स्टंट करते हुए वाहन न चलाएं। यह खुद के लिए और दूसरों के लिए भी खतरनाक है।

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर के मुताबिक 16 फरवरी को पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर एक वीडियो मिला था। जिसमें युवक मरोदा सेक्टर के बिजी रोड पर चलती बाइक की सीट पर खड़े होकर स्टंट कर रहा था। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर पुलिस से शिकायत की थी।

ट्रैफिक पुलिस ने काटा युवक का चालान।

वीडियो की जांच और गाड़ी नंबर ट्रेस करने के बाद पता चला कि जो लड़का बाइक चला रहा था उसका नाम साहिल खान (18 ) है जो निजामी चौक भिलाई का रहने वाला है। ट्रैफिक डीएसपी ने तुरंत उस लड़के को ट्रैफिक टावर भिलाई बुलाया। फिर उसका चालान काटा गया।

काटा गया 6 हजार रुपए का चालान।

आप भी कर सकते हैं ऐसे बाइकर्स की शिकायत

सड़क पर इस तरह के स्टंट करने वाले बाइकर्स या कार चालकों के खिलाफ आप भी शिकायत कर सकते हैं। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर 94791-92029 जारी किया है।

बाइक चालक ने माफी मांगते हुए लोगों से की अपील

अगर आपको ऐसे लोग मिले तो उनका वीडियो बनाकर हेल्पलाइन नंबर के वाट्सऐप में शेयर कर दीजिए। उसके बाद दुर्ग पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। वीडियो भेजने वाले का नाम पता भी गुप्त रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button