Uncategorized

भिलाई में दिनभर रील्स बनाती थी पत्नी, पति ने छीना मोबाइल तो फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या 

By Dinesh chourasiya

 

भिलाई। :  भिलाई में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, ख़ुदकुशी की वजह यह थी उसका पति उसे रील्स नहीं बनाते देता था और उसका मोबाइल छीन कर अपने पास रख लिया था। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा। बाद में पुलिस ने कमरे को सील कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा दिया है।

पुलिस ने बताया कि, हमें शुक्रवार शाम सूचना मिली कि, पांच रास्ता सुपेला में किसी महिला ने घर पर फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि, वहां टाइल्स का काम करने वाले मिस्त्री भूपेंद्र साहू की पत्नी रचना साहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पूछताछ में रचना के पति भूपेन्द्र साहू बताया कि, उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी और दोनों की 5 साल की एक बेटी भी है।

Related Articles

Back to top button