Uncategorized

भिलाई में सड़क हादसे में चाचा-भतीजे मौत, जांच करने पहुंचे SSP:कहा- सड़क निर्माता कंपनी पर क्यों ना दर्ज किया जाए हत्या का मामला, नोटिस जारी

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के चरोदा में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। इस दुर्घटना का कारण जानने दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल खुद भिलाई तीन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माता कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि क्यों ना उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

सड़क दुर्घटना के बाद दुर्ग एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंची थी। इसी दौरान एसएसपी विजय अग्रवाल भी वहां पहुंच गए। उन्होंने ऋचा मिश्रा से सड़क दुर्घटना का कारण जाना। एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि सड़क निर्माता कंपनी ने नेशनल हाईवे में अमानक ब्रेकर बना दिए हैं।

दुर्घटना के बाद ट्रेलर को पुलिस ने किया जब्त

इन ब्रेकर की वजह से जब स्पीड से कोई गाड़ी निकलती है तो उसका संतुलन बिगड़ जाता है और सड़क दुर्घटना होती है। मोहनीश कुरैशी भी अपने 14 साल के भतीजे सोहान कुरैशी को लेकर बाइक से रायपुर से लौट रहा था। ब्रेकर में उसकी बाइक असंतुलित हो गई और बाइक ट्रेलर के नीचे जा घुसी।

अमानक ब्रेकर के बारे में जानकारी देती एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा

एसएसपी ने जताई नाराजगी

एसएसपी विजय अग्रवाल ने सड़क निर्माता कंपनी की इस लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने ऋचा मिश्रा को निर्देश दिया कि वे सड़क निर्माता कंपनी आलोक बिल्टेक प्राइवेट लिमिटेड (एबीपीएल) को नोटिस जारी करें, जवाब मांगे की इस लापरवाही के लिए क्यों ना उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

एएसपी ऋचा मिश्रा ने कहा कि एसपी सर के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। सड़क निर्माता कंपनी को नोटिस जारी करके जवाब मांगा जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सड़क दुर्घटना में सगे चाचा भतीजे की हुई मौत

सड़क निर्माता कंपनी ने इसके लिए वो जिम्मेदार नहीं

जब सड़क निर्माण करने वाली कंपनी एबीपीएल के अधिकारी प्रवीण शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा इस दुर्घटना के लिए उनकी कंपनी कहीं से जिम्मेदार नहीं है। उनकी कंपनी ने पुरानी सड़क के अनुसार ही नई सड़क का निर्माण किया है।

सड़क नियमों के अनुसार बनी है कि नहीं? उसमें ब्रेकर बनना था या नहीं? उन ब्रेकर की मानक क्या होनी थी? ये सारी चीजें देखने का काम नेशनल हाईवे अथार्टी ऑफ इंडिया (NHAI) का है। उनके इंजीनियर ने जिस तरह से बताया उन्होंने उसी के मुताबिक सड़क बनाई है। इसमें उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button