Uncategorized

CG BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक कल, बजट सत्र और राजिम कुंभ पर होगी चर्चा, महतारी वंदन योजना पर लगेगी मुहर ? 

By Dinesh chourasiya

 

 

रायपुर।  : सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल यानि 24 जनवरी को कैबिनेट की बैठक होगी। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 5 फरवरी से शुरू होने वाला है। बैठक में मोदी की गारंटी को पूरा करने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही बजट सत्र और राजिम कुंभ को लेकर भी मंथन किया जाएगा। वहीं ये भी कयास लगाए जा रहे हैं इस कैबिनेट बैठक में सीएम साय और मंत्रियों के बीच धान की कीमत की अंतर की राशि का भुगतान और महतारी वंदन योजना पर भी मुहर लग सकती है।

बता दें कि सत्ता में आते ही डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को आवास देने की वादे को पूरा कर दिया है और जल्द ही अन्य वादों को पूरा करने को लेकर मंथन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button