
छत्तीसगढ़ में महिलाओं को जल्द मिलेंगे महतारी वंदन योजना के हजार रुपए, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी बड़ी जानकारी
By Dinesh chourasiya
: महिला के लिए महतारी वंदन योजना के तहत भी हम जल्द ₹1000 महिलाओं को उपलब्ध कराने वाले हैं। हमारा प्रयास है कि सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिले। आंगनबाड़ियों को भी नया स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। जो बात हमने कही है वह हम करके दिखाएंगे।







बिलासपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अजा अल्प प्रवास में बिलासपुर पहुंची। यहां मिडिया से चर्चा में मंत्री राजवाड़े ने अलग – अलग मुद्दों पर खुलकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही महिला के लिए महतारी वंदन योजना के तहत भी हम जल्द ₹1000 महिलाओं को उपलब्ध कराने वाले हैं।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, सरकार बने एक महीना हो गया है। जो हमारे घोषणा पत्र में रहा, चाहे वह किसानों को लेकर बोनस की बात हो, गरीबों के लिए आवास की बात हो सरकार ने इसे पूरा किया। महिला के लिए महतारी वंदन योजना के तहत भी हम जल्द ₹1000 महिलाओं को उपलब्ध कराने वाले हैं। हमारा प्रयास है कि सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिले। आंगनबाड़ियों को भी नया स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। जो बात हमने कही है वह हम करके दिखाएंगे।
आगे उन्होंने कहा कि, महिलाओं को रोजगार मिलेगा। रेडी टू ईट में भी महिलाओं को काम दिया जाएगा। आगे मंत्री राजवाड़े ने कहा कि, 5 साल कांग्रेस की सरकार रही है, कांग्रेस की सरकार में केवल भ्रष्टाचार दिख रहा था। हमने केवल यही हिदायत दिया है कि 5 साल जो किया वह अब ना करें। भाजपा की अब सरकार बनी है हम चाहते हैं जनता का काम ज्यादा से ज्यादा हो।




आगे उन्होंने कहा कि, कांग्रेसियों का चरित्र ही ऐसा है। राम हम सबके हैं हमने सबको आमंत्रण दिया है, लेकिन जिनके चरित्र में जैसा रहता है सब वैसी रहते हैं। कांग्रेस भी ठीक उसी तरह है। आगे मंत्री ने प्रदेश में महिला बालिका सुरक्षा को लेकर कहा कि, कानून व्यवस्था अच्छी हो। कांग्रेस की सरकार में हमने देखा महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़े थे। महिला सुरक्षा को लेकर बालिका सुरक्षा लेकर बेहतर काम हो इस पर चिंतन किया जा रहा है। योजनाबद्ध तरीके से सरकार इस पर काम करेगी।




