Uncategorized

कांग्रेस नेता रॉबिन सिंह ने  SP दुर्ग से लगाई गुहार सर मैं बेकसूर हूं, शारीरिक शोषण के झूठे मामले में फसाया जा रहा है – 

By Dinesh chourasiya

भिलाई निगम की महिला सफाई कर्मियों ने सुपरवाइजर गणेश कुमार, कांग्रेस नेता रॉबिन सिंह, जोनल साहिल और मधु परपर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, अपराध दर्ज

मैं बेकसूर हूं, शारीरिक शोषण के झूठे मामले में फसाया जा रहा है - कांग्रेस नेता रॉबिन सिंह

 

 

भिलाई। भिलाई नगर निगम के महिला सफाई कर्मियों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला इकाई में सचिव रॉबिन सिंह सहित सुपरवाइजर गणेश कुमार, जोनल साहिल और मधु पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। जामूल पुलिस ने गणेश और रॉबिन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। आज सोमवार को रॉबिन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर मीडिया को बताया कि वे बेकसूर है और राजनीतिक दबाव में फसाया जा रहा है। रॉबिन सिंह ने SSP को ज्ञापन सौंपकर FIR निरस्त करने की मांग की है।

आखिर क्या है मामला

भिलाई नगर निगम की दो महिला सफाई कर्मियों ने सुपरवाइजर गणेश कुमार, कांग्रेस नेता रॉबिन सिंह और जोनल साहिल और मधु पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। दोनों पीड़ित बहने और उनकी मां निगम क्षेत्र में सफाई करते हैं। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच में जुट गई है। आरोपियों उन्हें फसाने की बात कहीं जा रही है. उनका नाम गलत तरीके से फंसाने के लिए लिया जा रहा है। साथ ही महिलाओं ने जामुल पुलिस पर बयान बदलवाने दबाव बनाने का आरोप लगाया है. मामला जामुल थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार आरोप है कि वो आए दिन दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करते हैं। गणेश उनसे कहता है कि उसके घर पर कोई नहीं है। वो दोनों वहां चलकर उनकी मर्जी से काम करें। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उनका कहना है कि उसके वार्ड में सभी सफाई कर्मी उम्र दराज हैं। वहीं दोनों युवा है। इसलिए उनसे वो अपनी मर्जी का काम लेगा। जब महिलाओं ने उसके घर जाने से मना किया, तो उसने उन्हें काम से निकाल देने की धमकी दी। इसके बाद भी जब वो नहीं मानी तो वैशाली नगर जोन के सफाई कर्मियों के जोनल मधु और साहिल उन्हें परेशान करने लगे। उन्होंने कहा कि वो गणेश की बात मानेंगी तो खुश रहेंगी, नहीं तो इसी तरह परेशान रहेगी।

शिकायत करने पहुंची महिला देर रात अचानक जामुल थाने में बेहोश हो गई। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ देर इलाज के बाद वो ठीक हुई। उसका आरोप है कि वो अपनी बहन और मां के साथ शाम को थाने पहुंची थी। तब से लेकर देर रात तक पुलिस ने शिकायत लिखने के बजाए उन पर अलग-अलग तरीके से दबाव बनाया। जामुल पुलिस का कहना है कि उन्होंने जब महिला का बयान लिया तो उसने रॉबिन सिंह का नाम शारीरिक शोषण में नहीं लिया। उसके बाद अचानक वो रॉबिन सहित चार लोगों का नाम लेने लगी। महिलाओं को केवल इतना कहा गया वो उन्हीं के खिलाफ शिकायत करें, जिन्होंने उनके साथ गलत किया है।

महिलाएं राजनीतिक दबाव में ऐसा कर रही हैं। पुलिस मामला दर्ज कर रही है, लेकिन इसकी जांच भी होगी। जांच में पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। पुलिस का कहना है कि गणेश और रॉबिन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button