Uncategorized

CG BREAKING NEWS : मालगाड़ी का इंजन हुआ डिरेल, पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को करना पड़ा काफी परेशानी का सामना

By Dinesh chourasiya

जिले के दल्लीराजहरा रेल्वे स्टेशन में मालगाड़ी ले जाने वाली इंजन पटरी से डिरेल हो गई। इससे ट्रेक क्रमांक 1,2,3 प्रभावित हुई। इंजन के डिरेल होने से आज सुबह अंतागढ़ से दुर्ग जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हादसा कल देर रात करीब 1 बजे हुआ।

दरअसल, पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म में न रुककर ट्रेक क्रमांक 4 में रुकी, जिसके कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए ट्रेक 4 में जाना पड़ा। हालांकि हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button