Uncategorized

CG : भाजपा नेता असीम राय को गोली मारने वाला शूटर गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं ने फूंका आरोपियों का पुतला 

By Dinesh chourasiya

 

Asim Rai Murder Case

 

 

पखांजूर :  : कांकेर जिले के पखांजूर में पिछले दिनों हुई भाजपा नेता की हत्या मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी हैं। पुलिस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय को गोली मारने वाला शूटर विकास तालुकदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। इस हत्याकांड के 11 आरोपियों को पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी थी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका आरोपियों का पुतला

:  वहीं, दूसरी तरफ भाजपा नेता असीम राय की हत्या से नाराज कार्यकर्ताओं ने आरोपी बप्पा गांगुली और विकास पाल का पुतला फूंका है। भाजपा कर्यकर्ताओं ने असीम राय की हत्या की सुपारी देने वाले को सजा देने की मांग करते हुए पुराना बाजार चौक में पुतला दहन किया है। बता दें कि, भाजपा नेता असीम राय की हत्या के लिए 7 लाख रुपए की सुपारी दी थी।

Related Articles

Back to top button