
Uncategorized
दुर्ग में ऑनलाइन ठगी के 4 साल पुराने मामले के आरोपी को पकड़ने में पुलगांव पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी को रांची झारखंड से दबोचा
By Dinesh chourasiya







ऑनलाइन ठगी के 4 साल पुराने मामले के आरोपी को पकड़ने में पुलगांव पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी रांची झारखंड निवासी प्रशांत मंडल (31 वर्ष) बताया गया है। पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उसे लेकर सोमवार को दुर्ग पहुंची। बैंक खाते में दिए गए पते के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई। पुलिस ने बताया कि चौहान टाउन जुनवानी निवासी सईद ख्वाजा (65 वर्ष) ने स्मृतिनगर में 12 जनवरी 2020 को शिकायत की थी। तब से मामला लंबित था। एसएसपी रामगोपाल गर्ग ने मामले में पुलगांव थाना प्रभारी तापेश्वर सिंह को जिम्मेदारी दी थी। आरोपी ने एसबीआई से 4,80,432 एवं आईसीआईसीआई बैंक से 12,65,000 रुपए खाते में ट्रांसफर करा लिए थे।




