
रायपुर के भनपुरी में 35 से 40 नकाबपोश बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात, कई गाड़ियां तोड़ी महिलाओं बच्चों को पीटा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा बाकी की तलाश जारी
By Dinesh chourasiya
बताया जा रहा है कि विपिन मिश्रा नामक स्थानीय निवासी से रविवार को पंकज कुशवाहा और सुनील साहानी के साथ एक बार में किसी बात पर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पंकज कुशवाह ने विपिन मिश्रा के सर पर बियर की बोतल फोड़कर घायल कर दिया। हालांकि मामला थाने तक पहुंचता था लेकिन कुछ रसूखदार लोगों के हस्ताक्षेप के बाद समझोता होकर सभी थाने से वापस आ गये।







बताया जा रहा है कि आज देर शाम पंकज कुशवाहा, सुनील सहानी अपने कुछ साथियों के साथ बाइक पर विपिन मिश्रा से रंजिश का बदला लेने उसके भनपुरी इलाके में पहुंचे और इलाके में मिली दुपहिया, चारपहिया गाडियों में तोड़फोड़ करते हुए महिला, पुरुषों समेत बच्चों तक के साथ मारपीट करते हुए इलाके की दुकानें हथियारों के बल पर जबरिया बंद कराने की धमकी देते हुए इलाके में जमकर आतंक मचाया।

बताया जा रहा है कि बलवे का मास्टरमाइंड पंकज कुशवाहा उरला थाने का निगरानी बदमाश है, जिसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। इलाके में बलवे की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी भी खमतराई थाने पहुंचे जिसके बाद पुलिस ने पंकज कुशवाहा और सुनील साहानी समेत कई अन्य के खिलाफ बलवे समेत कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्जकर तलाश शुरू की। फिलहाल आक्रोशित स्थानीय रहवासियों के थाने का घेराव करने के बाद हरकत मेंं आई पुलिस ने बलवे का मास्टरमाइंड पंकज कुशवाहा और सुनील साहानी को रेल्वे स्टेशन से गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है।










