देश-विदेश

रैली में फायरिंग होने से पूर्व PAK पीएम इमरान खान को लगी गोली, कई लोग घायल

इस्लामाबाद : पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गुजरांवाला के अल्लाहवाला चौक पर पूर्व पीएम इमरान खान के कंटेनर पर एके 47 से एक व्यक्ति ने गोलियां चला दीं जिससे वहां हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि शख्स ने 5 से 6 गोलियां चलाईं जिसमें पीटीआई के कई नेता घायल हो गए। खबरों के मुताबिक इस हमले में पीटीआई चेयरमैन इमरान खान सहित कई लोग घायल हुए हैं।

इमरान खान कथित तौर पर उनके लॉन्ग मार्च कंटेनर के पास गोली लगने से घायल हो गए है। गोली उनके पैर में लगी है और उन्‍‍‍‍‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर पाकिस्तान की एआरवाई न्यूज ने दी है। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग की सूचना मिली थी।

 

Related Articles

Back to top button