
भिलाई के खुर्सीपार में होटल संचालक से घुटने के इलाज के बहाने 70 हज़ार की ठगी जांच में जुटी छावनी पुलिस
By Dinesh chourasiya











भिलाई 05 /01/ 2024 / पीड़ित ने छावनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की बैंक आफ बडौदा के पीछे खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग का निवासी हूं। मैं दिनांक 11.12.2023 को अपनी पुत्री रिया चौरसिया का ईलाज कराने नागपुर गया था इसी दौरान दिनांक 12.12.2023 को मेरी पत्नि श्रीमती रेखा देवी जो कि नंदिनी रोड स्थित मेरे चौरसिया होटल,में थी जो कि घुटनों के दर्द के कारण चलने में दिक्कत हो रही थी, इसी बीच होटल में एक अज्ञात व्यक्ति आया जिसको मेरी पत्नी जानती पहचानती भी नहीं है वह उसके घुटने को देखकर बोला कि आंटी आपके घुटने में क्या तकलीफ है तब उसने बताया की चलने-फिरने में बहुत दिक्कत हो रहा है तब वह अज्ञात व्यक्ति बोला कि मेरी मां को भी यही बीमारी थी जिसे मैने एक डाक्टर से ठीक करवाया है अगर आपको भी ठीक करवाना है तो मेरा मोबाईल नंबर 00000000000 है रख लो डाक्टर का नंबर दे दूंगा बोला मैं दिनांक 13.12.2023 को घर आने के बाद रात्रि करीबन 08.00 बजे उक्त अज्ञात व्यक्ति के मोबाईल नं 0000000000 पर काल कर डाक्टर का नंबर पूछा तो उसने डाक्टर का नंबर देता हूं कहकर मोबाईल नं 0000000000, 0000000000 दिया तब मैं उक्त नंबर 0000000000 पर काल किया और अपनी पत्नी के घुटने की परेशानी बताई तो उसने कहा कि ईलाज हो जायेगा। दिनांक 14.12.2023 को सुबह करीबन 09.00 बजे डाक्टर मेरे घर पर आया और बताया कि पत्नी रेखा देवी के घुटने का ईलाज करने के लिये उसके घुटने का पस निकालना पडेगा, एक बार पस निकालने का 1100 रूपये चार्ज लगेगा हम लोग डाक्टर की बात में आकर हामी भर लिये, इसी तरह डाक्टर तांबे की पाईप से अपना मुंह से लिक्विड जैसा कुछ निकाला 84 बार। जो कि उसका चार्ज 92400 होता है मगर मैने उसे 70000 हजार दिया तो बोला कि अब इसके आगे 1 रूपये भी खर्च नही आयेगा और घुटने में आज के बाद कभी दर्द नहीं होगा। उसके चले जाने के 2 दिन बाद घुटने में दर्द फिर से शुरू हो गया, बोला कि दर्द कम नहीं होगा तो मैने उसे कांल किया, कांल में बताया कि इलाज में और 36000 खर्च आयेगा। हमने 36000 देने में असमर्थता जताई, हमने बोला की हम 36000 नहीं दे पायेगें तो उसने बोला की हम आपका इलाज नहीं कर पायेगें। हम लोगो को एहसास हुआ की हमारे साथ धोखाधडी एवं ठगी हुई है हमने डाक्टर को फोन लगाया तो उसका फोन बंद बताने लगा। वह कोई डाक्टर नहीं था ईलाज के नाम पर ठगी कर 70000 रूपये ले लिया है जिस पर में कार्यवाही चाहता हुं




