Uncategorized

पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों में लगी लंबी कतारें, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे की जनता से अपील, कहा- जिले में पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें

By Dinesh chourasiya

बता दें कि, ईंधन की निरंतर आपूर्ति के लिए ज़िला अधिकारी लगातार ऑयल वितरण कंपनियों से संपर्क में है और रायपुर ज़िले के सभी पेट्रोल पंपो में ऑयल कंपनियों द्वारा निरंतर डीज़ल-पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही है. वितरण कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आगे भी जनहित और जन उपयोग के लिए ईंधन की आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने का आश्वासन प्रशासन को दिया है.

कलेक्टर की जनता से अपील

कलेक्टर ने राजधानी की जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार पेनिक ना हो, किसी भी प्रकार के अपवाहों पर ना ध्यान दें और पेट्रोल-डीजल का अतिरिक्त स्टॉक ना रखें. जितनी आवश्यकता हो उतना ही लें पंपो में बेवजह भीड ना लगाए. अनावश्यक रूप से स्टॉक करने से पेट्रोल-डीजल की कमी हो सकती है.

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि, इस संबंध में ऑयल कंपनियों से चर्चा की गई. उन्होंने आश्वस्त किया है कि सभी पेट्रोल पंपो में हडताल के कारण आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा नही आएगी। आम जनजीवन में किसी प्रकार फर्क नही पडे़गा, कलेक्टर डॉ भुरे ने कहा कि प्रसाशन व्यवस्था बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है, जनता इसमे सहयोग करें।

बुधवार शाम तक डिपों से मिलने लगेगा पेट्रोल-डीज़ल

सूत्रों के मुताबिक़ फ्यूल पंपों में आज भी पेट्रोल और डीजल नहीं पहुंचा, जिसकी वजह से शहर के पंप एक-एक कर बंद होते जा रहे है. शास्त्री चौक स्थित एचपी पेट्रोल पंप कल दोपहर से बंद है. इसी तरह और भी कई पेट्रोल पंप है जहां पेट्रोल ख़त्म हो गया है. एक पेट्रोल पंप के मैनेजर ने लल्लूराम डॉट कॉम को बताया कि, डिपो से पेट्रोल डीज़ल नहीं पहुंच रहा है इसलिए पेट्रोल पंप बंद है, जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम तक डिपों से पेट्रोल-डीज़ल मिलेगा.

Related Articles

Back to top button