
Uncategorized
CRIME NEWS : पुलिस को मिली सफलता : मोटरसाइकिल की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 बाइक समेत दो लाख जब्त…

CRIME NEWS : पुलिस को मिली सफलता : मोटरसाइकिल की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 बाइक समेत दो लाख जब्त…
बिलासपुर। CRIME NEWS : जिले में चोरी की घटना का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति चोरी का सामान बेचने की फिराक में घूम रहा था. मुखबिरों की सुचना मिला था की एक युवक चोरी किये हुए सामान को खपाने के फिराख में है। युवक को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया और पूछताछ किया गया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि चार अलग-अलग क्षेत्रों से उसने चोरी किया है।

आरोपी का नाम विश्वजीत पाठकर, सिरगिट्टी निवासी है। सकरी, सिरगिट्टी जरहाभाटा, एवं तिफरा से चोरी करना स्वीकार किया है। चार मोटरसाइकिल समेत दो लाख के माल जब्त किया गया है। आरोपी इससे पहले भी चोरी की सजा में जेल जा चुका है। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर दिया है।















