Uncategorized

दिल्ली के गुड़गांव में बड़ा दर्दनाक हादसा: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग,2 यात्रियों की मौत,12 झुलसे

By Dinesh chourasiya

द‍िल्‍ली से सटे हर‍ियाणा के गुड़गांव में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बुधवार रात एक चलती स्लीपर बस में आग लगने से दो यात्रियों की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

अधिकारी ने बताया कि घायलों में से पांच को मेदांता अस्पताल में और सात को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दमकल विभाग के उप निदेशक गुलशन कालरा ने बताया कि घटना दिल्ली से जयपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर झाड़सा फ्लाईओवर के पास रात करीब साढ़े आठ बजे की है। उन्होंने कहा क‍ि हमें सूचना मिली कि एक स्लीपर बस में आग लग गई है। इसके बाद तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया

सभी घायल 30 से 50 प्रतिशत तक झुलसे
उन्होंने कहा क‍ि सभी घायल 30 से 50 प्रतिशत तक झुलस गये हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है। घटना की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त निशांत कुमार यादव और गुरुग्राम पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा भी मौके पर पहुंच गए।

Related Articles

Back to top button