बिहार

बिहार में बड़ा हादसा : 33 बच्चों से सवार नाव नदी में पलटी, 13 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी….

By Dinesh chourasiya

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing buttonबिहार के मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में बच्चों को ले जा रही एक नाव डूब गई। बताया जा रहा है कि, नाव में कुल 33 बच्चे सवार थे जिनमें से 20 बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं 13 बच्चों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 33 सवार बच्चों में से 20 बच्चों को बचाया जा सका है और 13 बच्चे अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। सभी बच्चे पढ़ाई करने नाव से नदी पार जा रहे है।

न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर अजय कुमार ने कहा, हमें जो सूचना मिली है उस आधार पर 10 लोगों के गुमशुदा होने की आशंका है। हमने 15-20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है।

Related Articles

Back to top button