Uncategorized

भिलाई खुर्सीपार देवार बस्ती में दुर्ग पुलिस ने विशेष सर्च अभियान चलाकर  देवार बस्ती से गांजा , दारू, धारदार हथियार पकड़ा  खुर्सीपार थाना क्षेत्र के देवार बस्ती में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया* बिना नंबर की संदिग्ध दोपहिया वाहन जप्त कर  जांच की जा रही है कबाड़ी बोरी , खण्डार भवन , शौचालय ,कबाड़ के सामनों के बीच मिला गांजा , दारू ,धारदार हथियार बरामद किया

By Dinesh chourasiya

थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत देवर पारा बस्ती में में अवैध गांजा बिक्री करने की सूचना मिल रही थी जिस पर से आज दिनांक 03/06/26 को नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, थाना प्रभारी खुर्सीपार के नेतृत्व में 50 के बल के साथ विशेष सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान देवार बस्ती में रहने वाले सभी के घरों की सघन चेकिंग की गई साथ ही सूचना मिल रही थी कि मादक पदार्थ को खंडहर भवन , कबाड़ के बोरे, कबाड़ी सामान के बीच में छुपाकर ,शौचालय में छिपाकर बिक्री करने का काम करते है । जिस पर से टीम बना कर हर एक कबाड़ कि बोरो , खंडहर भवन , मकान के छत पर चेकिंग की गई जिस पर से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा , गांजा की पुड़िया बनाने वाले प्लास्टिक रैपर , देसी मसाला , गोवा पौआ मिला जिसे जप्ती किया गया साथ ही धारधार हथियार 2 तलवार बरामद किया गया ।
जिस पर मादक पदार्थ गांजा मिलने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अज्ञात में अपराध पंजीबध किया जा रहा एवं आबकारी एक्ट पर कार्यवाही की जा रही है । उक्त गांजा , दारू किसके द्वारा लाया गया और छिपाया गया है उक्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।

अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण करना
ऑपरेशन विश्वास के तहत नशे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करना ।

 

▪️ जप्त

1. लगभग 10-12 kg गांजा ,
2. ⁠18 पौआ देसी सोले मसाला और 44 पौआ गोल्डन गोवा शराब कुल 62 पौआ
3. प्लास्टिक रैपर के कई सारे पैकेट्स जिससे गांजा को भरकर पुड़िया बनाते हैं
4. ⁠2 तलवार अन्य धारदार हथियार

Related Articles

Back to top button