
छत्तीसगढ़
CG बच्चों से भरी वेन में अचानक लगी आग, एक स्कूली बच्ची झुलसी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती
By Dinesh chourasiya
बिलासपुर। : शहर से लगे तखतपुर क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड के पास स्कूली बच्चों से भरी वेन में अचानक आग लग गई। इस आगजनी के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं आसपास लोगों ने वेन में लगी आग को बुझाया। इसमें एक बच्ची बुरी तरह झुलस गई। जिसका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।द




रअसल शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे स्कूली बच्चों से भरी वेन गुरुद्वारा रोड के पास ताम्रकार ज्वेलर्स पहुंची, इस दौरान अचानक वेन में आग लग गई और अफरा तफरी मच गई। वेन में 6 बच्चियां सवार थीं। वहीं घटना से ड्राइवर मौके से फरार हो गया वहीं आसपास के लोगों ने पानी डालकर वेन को बुझाया। जिसमें एक स्कूली बच्ची झुलस गई। बताया जा रहा है आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली आराध्या का उपचार तखतपुर के स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। वेन में आग लगने के कारण की जांच की जा रही हैं।














