Uncategorized

दुर्ग – भिलाई भाजपा ने दया सिंह पर जताया भरोसा, संगठन ने उन्हें पश्चिम मंडल के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी

By Dinesh chourasiya

भाजपा संगठन ने भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें पश्चिम मंडल का प्रभारी बनाया है। दया की नियुक्ति के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश में अन्य मंडलों के प्रभारियों के भी नाम है। जिन्हें संगठन ने आगामी कार्यकलापों को देखते हुए जिम्मेदारी दी है।

संगठन की ओर से लगातार दया सिंह को जिम्मेदारी दी जा रही है। दया सिंह को हालही में परिवर्तन यात्रा का भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी बनाया गया था। दया ने कहा कि भिलाई नगर विस के पश्चिम मंडल में 10 वार्ड हैं। 52 बूथ है और 50 हजार से ज्यादा वोटर्स निवासरत हैं। जिनके संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए काम करना है। विधानसभा चुनाव में कमल खिलाना है।

Related Articles

Back to top button