
Uncategorized
ट्रेन के कोच में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत, 20 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
By Dinesh chourasiya







तमिलनाडु: तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के अंदर आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लगने से आग में झुलस कर 10 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मदुरै में रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के कोच में आग लगी।
रेलवे के अनुसार जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी तब कुछ पैसेंजर अवैध तरीके से गैस सिलेंडर लेकर कोच में घुस गये थे जिसके कारण लगी आग। रेलवे के रूल के मुताबिक, कोई भी ज्वलनशील पदार्थ रेलवे कोच के अंदर ले जाना सख्त मना है। बताया गया कि जिस कोच में आग लगी है वो एक प्राइवेट कोच था।




