छत्तीसगढ़

भिलाई : छठ पूजा देखने गई युवती लापता, दो दिनों से नहीं लौटी घर, रिपोर्ट दर्ज

By Dinesh chourasiya

रविवार की शाम नाबालिग युवती नेवई डैम पर छठ पूजा देखने के नाम पर अपने घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस ही नहीं लौटी।

भिलाई शहर के नेवई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के गुमशुदगी का मामला सामने आया है। रविवार की शाम नाबालिग युवती नेवई डैम पर छठ पूजा देखने के नाम पर अपने घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस ही नहीं लौटी।

17 वर्षीय युवती पिछले दो दिनों से लापता है। परिजनों ने आस-पास लोगों से और रिश्तेदारों से उसके बारे में पूछा पर किसी ने भी उसे नहीं देखा है। परिजनों ने नेवई थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

नेवई थाना टीआई प्रशांत मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार, एचएससीएल कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय युवती 19 नवंबर रविवार की शाम 5 बजे छठ पूजा देखने के नाम पर अपने घर से निकली थी। उसने परिवार में नेवई डैम जाने की बात कही थी और रात भर नहीं लौटी। डैम के आस पास रिश्तेदारों और युवती के दोस्तों में पतासाजी के बाद परिजनों ने नेवई थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button