
छत्तीसगढ़
फ्लाई ओवर के पहले साक्षरता तिराहा को स्थाई रूप से बंद किया, डिवाइडर बनेंगे, अब लोगों को पावर हाउस से घूमकर आना होगा
By Dinesh Kumar
फ्लाई ओवर के पहले साक्षरता तिराहा को स्थाई रूप से बंद किया, डिवाइडर बनेंगे, अब लोगों को पावर हाउस से घूमकर आना होगा

घड़ी चौक से पावर हाउस की तरफ आने वाले मार्ग पर साक्षरता तिराहे पर बने कट को स्थाई रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। सोमवार को अस्थाई रूप से बैरिकेडिंग और रिबन बांधकर आवाजाही रोक दी गई। मौके पर काम कर रहे लोगों ने बताया कि यहां डिवाइडर का निर्माण किया जाएगा।
ताकि फ्लाई ओवर पर आवाजाही सुगम हो सके। इसके चलते अब लोगों को सड़क के इस पार आने के लिए पावर हाउस होकर आना पड़ेगा। सोमवार से इसकी शुरुआत भी कर दी गई। पूर्व में प्रशासन ने 1 अप्रैल से फ्लाई ओवर शुरू करने की बात कही थी। इसे शुरू करने की तैयारी जारी है।














