Uncategorized

अस्पताल के बेसमेंट में लगी आग….100 मरीजों को निकाला गया बाहर

By Dinesh chourasiya

 

गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक बहुमंजिला अस्पताल के बेसमेंट में रविवार को आग लग गई। जो देखते ही देखते आग एक बड़े हिस्से में फैल गई। ऐसे में एहतियात के तौर पर लगभग 100 मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला गया। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। शाहीबाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शहर के शाहीबाग इलाके में स्थित राजस्थान हॉस्पिटल के बेसमेंट में सुबह करीब साढ़े चार बजे आग लग गई।

मौके पर दमकल की 20-25 गाड़ियां मौजूद हैं। आग अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके के एक अस्पताल में लगी है। घटना पर फायर ऑफिसर जयेश खड़िया ने कहा, ‘राजस्थान अस्पताल के दूसरे बेसमेंट में आग लग गई। हमें सुबह करीब 4:30 बजे फोन आया। आग लगने का कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। बेसमेंट में कुछ मरम्मत का काम चल रहा था। वहां कोई आग नहीं लगी है। हताहत की कोई सूचना नहीं है। मरीजों को भी बाहर निकालने के लिए कहा गया है। लगभग 20-25 फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं।’

अग्निशमन दल आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहे हैं। पुलिस निरीक्षक एमडी चंपावत ने कहा, ‘अस्पताल के बेसमेंट जहां आग लगी थी, वहां से धुआं निकल रहा है।’ एहतियात के तौर पर बहुमंजिला इमारत से लगभग 100 मरीजों को बाहर निकाला गया है।’ आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। अस्पताल को एक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाया जाता है।

Related Articles

Back to top button