
Uncategorized
महाकुंभ में फिर भीषण आग, कई टेंट जले:भीड़ को हटाया जा रहा, घटना सेक्टर 18 और 19 की; 28 दिन में चौथी बार आग
By Dinesh chourasiya
महाकुंभ में शनिवार को फिर आग लगी है। एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर रवाना हुईं। मेले में जबरदस्त भीड़ के चलते गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में कठिनाई हो रही है। कई टेंट आग में जल गए हैं। फायरकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। भीड़ को मौके से हटाया गया है।
महाकुंभ में 28 दिन में आग की यह चौथी घटना है। महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-18 में 7 फरवरी को आग लगी थी। हादसा शंकराचार्य मार्ग पर हुआ था, जिसमें 22 पंडाल जल गए। 19 जनवरी को सेक्टर 19 में गीता प्रेस के कैंप में आग लग थी, हादसे में 180 कॉटेज जल गए। 30 जनवरी को सेक्टर 22 में आग लगी थी, जिसमें 15 टेंट जले थे।















