Uncategorized

MAHARASHTRA: चंद्रपुर में बड़ा हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से छह की मौत, सात घायल

By Dinesh chourasiya

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में चार स्थानों पर पिछले 24 घंटों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से  छह  लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से सात घायल हो गई है।

बुधवार को जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर सिंदेवाही तहसील के देलान्वादी गांव में धान के खेत में काम कर रही 45 और 47 साल की दो महिलाओं की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में 33 वर्षीय एक महिला झुलस गई है।स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चंद्रपुर से लगभग 125 किलोमीटर दूर ब्रह्मपुरी तहसील के बेतला गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय एक महिला और कोरपना तहसील में एक किसान की मौत हो गई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गोंदपीपरी तहसील में मंगलवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button