छत्तीसगढ़

विधायक,महापौर आयुक्त ने कार्यपालन अभियंता सहित 14 कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

दुर्ग/ नगर निगम कार्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर एवं 14 निगम कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर उन्हें शॉल,श्रीफल भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई।आज विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने एमआईसी सदस्य संजय कोहले,भोला महोविया,नीता जैन,राज कुमार नारायणी के साथ कार्यपालन अभियंता शुशील बाबर एवम 14 निगम कर्मचारियों की कर्त्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके सुखद भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।आज सेवानिवृत्त होने पर नगर निगम कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर भावपूर्ण विदाई दी गई।

इसमें कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर के अलावा 14 सहायक राजस्व निरीक्षण चैतराम रावत,भृत्य मोतीलाल साहू, भृत्य कली बाई महोविया के अलावा सफाई कर्मी नुर्पो डोंगरे,मयूरा बाई,आसमती बाई,सोना बाई,जगदीप,गजरा बाई,देवली बाई,सायमती बाई बूटी बाई एवं जयराव व आदि को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार नेताम,संजय ठाकुर,जितेंद्र समैया,वीपी मिश्रा,आरके बोरकर,जावेद अली,दुर्गेश गुप्ता,शुभम गोईर,शरद रत्नाकर,हेमलता वर्मा, और निगम अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button