Uncategorized

चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल- IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया का एक विकेट गिरा शमी ने दिलाई टीम को पहली सफलता, कूपर कोनोली खाता खोले बिना पवेलियन लौटे

By Dinesh chourasiya

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम वनडे में लगातार 14वां टॉस हार गई है। ऑस्ट्रेलिया ने बैटिंग करने का फैसला लिया है।

ऑस्ट्रेलिया ने 3 ओवर में एक विकेट पर 4 रन बना लिए हैं। ट्रैविस हेड नाबाद हैं।

मोहम्मद शमी ने तीसरे ओवर में कूपर कोनोली शून्य को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। उनसे पहले ओवर में ट्रैविस हेड का कैच ड्रॉप हुआ।

ऑस्ट्रेलियाई टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। मैथ्यू शॉर्ट की जगह कूपर कोनोली और स्पेंसर जॉनसन की जगह तनवीर संघा को मौका मिला है। भारतीय टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का स्कोरबोर्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, कूपर कोनोली, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन एलिस, बेन ड्वारशस, एडम जम्पा और तनवीर संघा।

लाइव अपडेट

शमी ने पहले ओवर में हेड का कैच छोड़ा

मोहम्मद शमी ने पारी के पहले ही ओवर में ट्रैविस हेड का कैच ड्रॉप कर दिया है। उन्होंने ओवर की दूसरी बॉल गुड लेंथ पर रखी। हेड रोकना चाहते थे, लेकिन बॉल बल्ले का बाहरी किनारा लेकर शमी के पास तक गई। शमी ने प्रयास भी किया, लेकिन बॉल हाथ से छिटक गई

Related Articles

Back to top button