Uncategorized

भिलाई के नेहरूनगर चौक में बीती रात 120 किलोमीटर की रफ्तार में SUV ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर कैशाल पर्वत रेस्टोरेंट खाना पैक कराने पहुंचे भाई बहन को मारी टक्कर 10 फिट हवा में उछलकर  भाई बहन नीचे गिरे एक पैर टूटा दोनों की हालत नाजुक अस्पताल में भर्ती 

By Dinesh chourasiya

ट्रांसफार्मर में घुसी एसयूवी कार - Dainik Bhaskar

भिलाई के नेहरू नगर में बीती रात एक रईशजाते ने शराब के नशे में एसयूवी कार से बाइक सवार भाई बहन को तेज टक्कर मार दी। बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद युवक ने कार को एक बड़े ट्रांसफार्मर में टकरा दिया। दुर्घटना में घायल भाई बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्ग जिले में रईशजादों की रफ ड्राइविंग की भेंट आए आम लोग चढ़ रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण बुधवार रात नेहरू नगर स्थित कैलाश पर्वत रेस्टोरेंट के पास देखने को मिला। रात 11 बजे के करीब दुर्ग का रहने वाला हर्ष जैन अपनी कार CG 07 BV 5678 से काफी तेज रफ्तार में आया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि उसकी कार की रफ्तार लगभग 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रही होगी।

हर्ष तेज रफ्तार में नेहरू नगर चौक की तरफ से केपीएस स्कूल की तरफ आया। मोड़ में गाड़ी संभाल न पाने से उसने सीधे कार को बगल से स्थित कैलाश पर्वत रेस्टोरेंट के बगल से लगे बड़ ट्रांसफार्मर में खुसा दी। उसी समय रायपुर नाका सिंधी कालोनी दुर्ग निवासी निखिल सिंह पिता धनवंत सिंह (21 साल) अपनी बहन सरनजीत कौर (18 साल ) के साथ रेस्टोरेंट से निकल रहा था। हर्ष जैन ने उनकी बाइक CG 07 LW 7740 को तेज टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई बहन हवा में 10 फिट तक उछल गए।

दुर्घटनाग्रस्त बाइक घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

टक्कर से निखिल सिंह के बांया पार पूरी तरह से कटकर लटक गया। वहीं दाहिना पैर टूट गया। सरनजीत सिर व हाथ पैर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को तुरंत एंबुलेंस से स्पर्श हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां दोनों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आरोपी को रेस्टोरेंट में पकड़कर बैठाया गया।

दुर्ग के पटाखा व्यवसायी का बेटा है हर्ष जैन

दुर्घटना करने वाला आरोपी हर्ष जैन दुर्ग के मार्डन फटाका व्यवसायी अनीश जैन का बेटा है। वहीं घायल युवक और युवती आप नेता मेहरबान सिंह के भतीजे भतीजी हैं। मेहरबान सिंह ने बताया कि हर्ष जैन ने काफी अधिक मात्रा में शराब पी रखी थी। वो कई बार इसी तरह शराब के नशे में रफ ड्राइविंग करते देखा जा चुका है। मेहरबान सिंह का कहना है कि उसकी गलती से उनके भतीजे भतीजी का जीवन संकट में है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जमान में छोड़ दिया। उनका कहना है कि इसमें उसे कड़ी सजा होनी चाहिए। दुर्घटना के बाद से घायल भाई बहन के माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

माता पिता के सामने उनके बच्चे हुए दुर्घटना का शिकार

मेहरबान सिंह ने बताया कि उनके भाई भाभी एक बाइक में और भतीजा भतीजी दूसरी बाइक में थे। वो लोग रात में खाना खाने के लिए कैलाश पर्वत रेस्टोरेंट नेहरू नगर गए थे। वहां रेस्टोरेंट बंद हो जाने से वो लोग लौट रहे थे। भाई भाई बाइक लेकर रोड पार कर गए और भतीजा भतीजी को बैठाकर रोड पार करने ही वाला था कि पलक झपकते एक कार ने उनकी बाइक को हवा में उड़ते हुए आगे ट्रांसफार्मर में घुस गई।

आरोपी को नहीं था जरा भी अफसोस

दुर्घटना के समय मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई थी। लोगों का कहना है कि हर्ष जैन ने काफी अधिक मात्रा में शराब पी रखी थी। दुर्घटना के बाद वो काफी चौड़े से उतरा और बोला इस तरह एक्सीडेंट हो जाता है। पुलिस को बुलाइये उसका कुछ नहीं होगा। हर्ष की इन बातों से लोगों को गुस्सा भी आया, लेकिन वो इतने नशे में था कि लोगों ने उसे नहीं मारा। बाद में स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई।

Related Articles

Back to top button