
बुजुर्ग महिला ने मोदी को बताया अपना बेटा! 14 बेटे बेटियों को छोड़ पीएम को 25 बीघा जमीन देने का फैसला, हर सुबह देखती है फोटो
By Dinesh chourasiya
राजगढ़। मध्यपप्रदेश के राजगढ़ जिले की एक बुजुर्ग महिला ने पीएम मोदी को अपना सबसे खास बेटा बताया है। महिला के अनुसार पीएम मोदी उन्हेे पेंशन दे रहे हैं। महिला ने कहा कि मोदी के कारण मेरा पूरा परिवार चल रहा है। मुझे पेंशन और अनाज मिल रहा है। मैं उससे एक बार मिलना चाहती हूं।







बता दें कि पीएम नरेन्द्र मोदी 27 जून को मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर जहां बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, राजगढ़ जिले की एक बुजुर्ग महिला ने कहा है कि मोदी मेरा बेटा है। महिला की उम्र 100 साल बताई जा रही है
बुजुर्ग महिला ने कहा कि मेरे 14 बेटे बेटियां हैं, लेकिन मोदी भी मेरा बेटा है। मैं मोदी को अपना बेटा इसलिए मानती हूं क्योंकि वह मुझे मुआवजा दे रहा है। हर महीने गेहूं देता है और पेंशन भी दे रहा है। महिला ने यहां तक कहा कि मैं अपनी 25 बीघा जमीन मोदी को दे दूंगी। मेरी इच्छा पीएम मोदी से मिलने की है।




महिला ने कहा कि मैंने टीवी पर मोदी को कई बार देखा है। मैं उससे मिलना चाहती हूं पर मुझे उनसे कौन मिलाएगा। मैं हर दिन मोदी के लंबी उम्र के लिए दुआ कर करती हूं। मेरे सभी बच्चों में मेरा बेटा सबसे स्पेशल है। बुजुर्गों को घर दे रहा है। खाने-पीने के लिए चीजें दे रहा है।
देना चाहती हूं आशीर्वाद
महिला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के हरिपुरा जागीर गांव की रहने वाली है। परिजनों ने बताया कि महिला की उम्र करीब 100 साल की है। महिला का नाम मांगी बाई है। महिला ने बताया कि उसने अपने घर की दीवार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो लगाकर रखी है। हर सुबह उठकर महिला सबसे पहले पीएम मोदी की फोटो देखती है। महिला ने कहा कि मेरी इच्छा है कि मैं एक बार मोदी के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दूं। महिला ने कहा कि मेरे 12 बेटियां और 2 बेटे हैं। महिला ने कहा कि मोदी जितना मेरे काम आता है उतना 14 बच्चे नहीं आता है।








