छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, सरकारी अस्पतालों में 1 जून से लागू होगी कैशलेस व्यवस्था

 

 

रायपुर। CG BREAKING : विधानसभा सभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के विभागों से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा हुई। जिसे चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया गया। बता दें कि इसके बाद मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि-छत्तीसगढ़ में एक जून से सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए कैशलेस व्यवस्था लागू होगी। जिससे मरीजों को एक नया पैसा नहीं देना पड़ेगा। इसके साथ ही विभाग का बजट सर्वसम्मति से पारित हुआ।

 

 

 

वहीं, भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सदन ने पूछा कि जय-वीरू की जोड़ी का क्या हाल है? इसपर टीएस सिंहदेव ने कहा कि खट्टा-मीठा चलता रहता है। चर्चा के दौरान मंत्री सिंहदेव ने सदन में कहा कि शराब से राजस्व बढ़ा है। इस पर भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आपके जनघोषणा पत्र में शराबबंदी का वादा था।

 

 

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को मंत्री टीएस सिंहदेव के विभागों पर अनुदान मांगों पर चर्चा हुई. टीएस सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग के बजट चर्चा में छत्तीसगढ़ में एक जून से सरकारी अस्पतालों में कैशलेस व्यवस्था लागू किए जाने की घोषणा की. मरीजों को एक नया पैसा नहीं देना पड़ेगा. इसके साथ ही विभाग का बजट सर्वसम्मति से पारित हुआ.

 

Related Articles

Back to top button