
भिलाई में पीड़ित सतपाल सिंह कल सुबह मोबाइल टावर में चढ़कर किया नौटंकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस ने आरोपी कांग्रेसी पिता पुत्र को किया गिरफ्तार शाम को न्यायालय में सतपाल सिंह में आरोपियों से हाथ मिलाकर किया समझौता
By Dinesh chourasiya
भिलाई नगर थाना अंतर्गत चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के एक मामले में आरोपी पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे अमन सोनी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज सतपाल सिंह शुक्रवार की सुबह सेक्टर-10 स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब साढ़े 3 घंटे तक वह आरोपियों की गिरफ्तारी करने अन्यथा खुदकुशी की धमकी देकर पुलिस को धमकाता रहा। जानकारी के बाद सांसद विजय बघेल भी मौके पर पहुंचे। उसकी समझाइश के बाद सतपाल सिंह नीचे उतरा। इधर पुलिस ने अभय और अमन को गिरफ्तार किया।
इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया। इसके बाद कोर्ट में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस प्रकार 19 नवंबर के बाद से चले आ रहे इस मामले का पटाक्षेप हो गया। आरोपी पक्ष के वकील रविशंकर सिंह ने बताया कि अभय और अमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। 3 साल से कम सजा का प्रकरण होने की वजह से कोर्ट ने 10-10 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया। दूसरे पक्ष के अधिवक्ता ओम प्रकाश शर्मा के सहयोगी हरीश देशमुख ने कोर्ट में राजीनामा का आवेदन पेश किया है।







कोतवाली थाने में काउंटर केस, इसके बाद से विवाद
चुनावी रंजिश के चलते मारपीट की घटना सामने आई थी। इसके बाद 19 नवंबर की शाम सेक्टर 10 निवासी सतपाल सिंह के साथ कांग्रेसी पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे अमनदीप सोनी पर थाने में घुसकर मारपीट का आरोप है। सतपाल की पगड़ी भी खोल दी गई थी।





