Uncategorized
CG में शिक्षक ने स्कूल में खोली शराब की बोतल, आराम से बनाया पैग और कहा – जिससे शिकायत करना हैं कर दो….डीईओ ने दिए जांच के आदेश.
By Dinesh chourasiya

बिलासपुर – बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के एक शासकीय स्कूल के शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसमें वह शराब के नशे में स्कूल पहुँचकर शिक्षक के पद को कलंकित कर रहा हैं, इसके बाद स्कूल के भीतर महिला प्रधान पाठिका के सामने अपनी टेबल पर चखना और शराब लेकर पीने बैठ गया, जिसने बड़े ही आराम से पैग बनाया और पीने लगा, जब उसे ऐसा करने से मना किया गया तो उल्टे उसने बीईओ, डीईओ और यहां तक कलेक्टर से शिकायत करने देने की बात कही, जिसने नशे में चूर होकर जो करना है कर लो कि धमकी भी दी है।





