
मनोरंजन
Instagram Down: नहीं काम कर रहा इंस्टाग्राम! ठप हुई सर्विस? हजारों यूजर्स परेशान
By Dinesh chourasiya
फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम आज सुबह दो घंटे से ज्यादा समय तक डाउन रहा। सुबह करीब 3:15 बजे इंस्टाग्राम के डाउन हुआ।
डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक( as per website), सुबह 4:16 बजे सबसे ज्यादा 1.88 लाख लोगों का ऐप डाउन रहा। इंस्टाग्राम ने सुबह 5:45 बजे ट्वीट करके जानकारी दी कि तकनीकी खराबी के चलते इंस्टाग्राम डाउन हुआ था। इस खराबी को दूर कर लिया गया है और इंस्टाग्राम अब चल रहा है।यह चार दिनों में इंस्टाग्राम के डाउन होने का दूसरा मामला है।



















